PinMyPic

Get Latest Information of Government Schemes, Education and Scholarship Details

  • Home
  • Government Schemes
  • Education
  • Scholarships

जननी सुरक्षा योजना ऑनलाइन पंजीकरण: Janani Suraksha Yojana 2023

Janani Suraksha Yojana Benefits & Eligibility | जननी सुरक्षा योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Janani Suraksha Yojana Payment Status | Janani Suraksha Yojana Hospital List

मां बनना हर औरत के लिए  एक वरदान की तरह माना जाता है, जिसके बाद  एक मां की जिंदगी में अपने बच्चे  का सबसे अलग महत्व होता है| 

मां बनने के लिए कई सारी परेशानियों से गुजरना पड़ता है, जो सिर्फ एक महिला ही समझ सकती है| कई बार महिलाओं की स्थिति इतनी ज्यादा दयनीय  हो जाती है उनकी मानसिक हालत बिगड़ने लगती है साथ ही साथ बच्चे पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है| 

ऐसे में हमारे देश की सरकार के द्वारा महिलाओं के हित में ऐसी योजना का शुभारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से नवजात शिशु एवं गर्भवती महिलाओं को  विशेष सुविधा  दिए जाने का प्रावधान रखा गया है और इस बेहतरीन योजना का नाम है Janani Suraksha Yojana

आज हम आपको जननी सुरक्षा योजना 2022 के बारे में संपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं जिसके माध्यम से आप भी गर्भवती महिला और शिशु की देखभाल आसानी से कर सकते हैं|

Janani Suraksha Yojana online portal

Table of Contents

  • Janani Suraksha Yojana 2022
    • जननी सुरक्षा योजना  का विकास
    • जननी सुरक्षा योजना के तहत दी जाने वाली विशेष सुविधाएं
    • जननी सुरक्षा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
    • Janani Suraksha Yojana के लिए कैसे किया जा सकता है आवेदन
    • जननी सुरक्षा योजना की संबंधित आवेदन स्थिति देखने की प्रक्रिया
    • जननी सुरक्षा योजना की महत्वपूर्ण कड़ी
    • जननी सुरक्षा योजना मुख्य रूप से लागू होगी केंद्र शासित प्रदेशों में
    • अंतिम शब्द

Janani Suraksha Yojana 2022

सामान्य तौर पर ऐसा देखा जाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों या सुदूर क्षेत्रों में चिकित्सा की सही व्यवस्था नहीं हो पाती और इस वजह से खास तौर से  गर्भवती महिलाओं को काफी कष्ट उठाना पड़ता है और वे अपनी संबंधित जरूरतों को पूरा नहीं कर पाती हैं।

ऐसे में जननी सुरक्षा योजना का मुख्य लक्ष्य गर्भवती महिलाओं को उचित चिकित्सा व्यवस्था को मुहैया कराना और साथ ही साथ आर्थिक सहायता प्रदान करना भी है। योजना के माध्यम से बच्चों की मृत्यु दर को कम किया जा सकता है और माताओं की मृत्यु दर को भी  कम किया जा सकता है|

जननी सुरक्षा योजना  का विकास

Janani Suraksha Yojana प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई ऐसी योजना है जिसके माध्यम से  देश की समस्त गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी जिसके माध्यम से महिलाएं खुद का ध्यान रख सकती हैं और अपनी स्थिति में सुधार ला  सकती हैं| 

यह योजना देश की उन महिलाओं के लिए बनाया गया है, जो कि गरीबी रेखा के नीचे आती है और अपना निर्वहन करने के लिए किसी दूसरे पर आश्रित हो ऐसे में जननी सुरक्षा योजना उन महिलाओं के लिए बेहतरीन है,जो अपना खर्च स्वयं नहीं उठा पाती| अगर Janani Suraksha Yojana का लाभ लेना हो, तो इसके लिए दो प्रकार की श्रेणियों का निर्धारण किया गया है जिसके अंतर्गत महिलाएं आते हुए योजना का लाभ ले सकती हैं|

  1. शहरी क्षेत्रों में रहने वाली समस्त गर्भवती महिलाएं — ऐसी महिलाएं जो शहरी क्षेत्र में रहती हैं और गर्भवती हैं वे इस  श्रेणी के अंतर्गत आती हैं| जिसके अंतर्गत  प्रसव के समय ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी और साथ  ही साथ आशा सहयोगी को प्रोत्साहन राशि के रूप में ₹200 दिए जाएंगे जिससे महिला  को लाभ मिल सके|
  2.   ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली समस्त गर्भवती महिलाएं– ऐसी महिलाएं जो ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आती हो या फिर गरीबी रेखा के नीचे हो, वे इस  श्रेणी में आती है| Janani Suraksha Yojana के अंतर्गत सरकार  द्वारा  ₹1400 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी और  इसके अतिरिक्त प्रोत्साहन के लिए ₹300 प्रदान किए जाएंगे जिससे महिला को फायदा मिल सके|

Kanya Sumangala Yojana

जननी सुरक्षा योजना के तहत दी जाने वाली विशेष सुविधाएं

  1. यह योजना मुख्य रूप से देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू की गई है जिसके माध्यम से महिलाएं खुद की सुरक्षा कर सकती हैं|
  2.  जो भी महिलाएं Janani Suraksha Yojana का लाभ लेना चाहती है उनकी आयु 19 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|  अगर आयु  19 वर्ष के नीचे होती है, तो इस योजना का लाभ नहीं दिया जा सकेगा|
  3.  जननी सुरक्षा योजना सिर्फ उन्हीं अस्पतालों में लागू होगी जो सरकार द्वारा  चुने गए अस्पताल है चाहे वे सरकारी हो या प्राइवेट|
  4.  Janani Suraksha Yojana के माध्यम से देश के गरीबी रेखा के नीचे आने वाले महिलाओं को एक विशेष सुविधा  प्रदान की जा रही है जिसके माध्यम से महिला अपने गर्भस्थ शिशु की रक्षा कर सकती है|
  5.  अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास जननी सुरक्षा योजना संबंधित कार्ड होना आवश्यक माना गया है,  जिसके  तहत गर्भवती महिला को योजना का लाभ मिल सकेगा|
  6.  बच्चे की निशुल्क डिलीवरी हो जाने के बाद भी 5 साल तक बच्चे से संबंधित टीकाकरण की जानकारी भेजी जाती है जिसके माध्यम से बच्चे को सुरक्षित रखा जा सकता है और दिए जाने वाला टीकाकरण भी निशुल्क होता है|
  7. Janani Suraksha Yojana का लाभ लेने वाली महिलाओं को 2  प्रसव के पहले की जांच को मुफ्त में किया जाएगा और जिसकी सारी जानकारी दी जाएगी|

जननी सुरक्षा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

जो भी महिलाएं इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, उनके पास इन दस्तावेजों का होना आवश्यक माना गया है|

  1.  आधार कार्ड
  2.  बीपीएल राशन कार्ड
  3.  निवास प्रमाण पत्र
  4.  जननी सुरक्षा कार्ड
  5.   डिलीवरी सर्टिफिकेट
  6.  बैंक अकाउंट बुक
  7.  मोबाइल नंबर
  8.  पासपोर्ट साइज  फोटो

Janani Suraksha Yojana के लिए कैसे किया जा सकता है आवेदन

अगर आप Janani Suraksha Yojana का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ऑनलाइन रूप से आवेदन करना होगा ताकि आपको जल्द से जल्द यह सुरक्षा प्राप्त हो सके|

  1. इनके लिए सबसे पहले आपको ministry of health and family Welfare, Government of India  के ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर जननी सुरक्षा योजना की  एप्लीकेशन फॉर्म  फॉर पीडीएफ डाउनलोड करना होगा|
  2.  उसके बाद फॉर्म में  पूछे गए तभी जानकारी जिसके अंतर्गत महिला का नाम, गांव का नाम, पता इत्यादि भर देना होगा|
  3.  सभी जानकारी भर देने के बाद आवेदन फॉर्म के साथ सभी दस्तावेजों को अटैच करना होगा और फिर उस पूरे फॉर्म को आंगनबाड़ी के महिला स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जमा कर देना होगा|

जननी सुरक्षा योजना की संबंधित आवेदन स्थिति देखने की प्रक्रिया

अगर आप Janani Suraksha Yojana के तहत संबंधित अपने आवेदन की स्थिति देखना चाहते हैं, तो यह करना भी मुमकिन है,  जिसके बारे में हम सभी जानकारी देने वाले हैं|

  1. सर्वप्रथम इसके लिए आपको जननी सुरक्षा योजना की ऑफिशल वेबसाइट nhm.gov.in पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा|
  2.  होम पेज पर आपको “आवेदन स्थिति देखें “ के लिंक पर क्लिक करना होगा जिसके बाद एक नया पेज खुल जाता है|
  3.  इस पर आपको अपना  रिफरेंस नंबर  दर्ज कर देना होगा और इसके बाद सर्च बटन पर क्लिक करना होगा|
  4.  इसके बाद आप अपने आवेदन संबंधित जानकारी को कंप्यूटर पर देख सकेंगे  और आपको सारी जानकारी मिल जाएगी|

जननी सुरक्षा योजना की महत्वपूर्ण कड़ी

यह योजना देश की गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू की गई योजना है जिसके माध्यम से वे अपने स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती हैं। Janani Suraksha Yojana में मुख्य कड़ी के रूप में  आशा,  जो कि मुख्य मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। 

वे  देश के पिछड़े इलाकों में जाकर ऐसी गर्भवती महिलाओं की देखभाल करती हैं और सरकार से मिलने वाली योजना का संपूर्ण लाभ प्राप्त  करवाती हैं| 

इस महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य गर्भवती महिलाओं की पहचान करने से लेकर अस्पताल में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी देना  होता है| जिसके तहत आशा गर्भवती महिलाओं का पूरा  ध्यान रखती है साथ ही साथ उन से गर्भस्थ शिशु   भी देखभाल करती हैं|

जननी सुरक्षा योजना मुख्य रूप से लागू होगी केंद्र शासित प्रदेशों में

केंद्र सरकार ने इस योजना को मुख्य रूप से केंद्र शासित प्रदेशों में भी लागू किया है जहां पर आसानी से ही महिलाओं को Janani Suraksha Yojana का लाभ दिया जा सके| 

सामान्य रूप से ऐसा देखा जाता है कि ज्यादा गरीब गर्भवती महिलाओं की संख्या बिहार, राजस्थान, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, झारखंड में होती है तो ऐसी कोशिश की जा रही है जिससे इन राज्यों में भी गर्भवती महिलाओं को इस योजना के तहत सारी सुविधाएं दी जा सके जिससे वे अपने बच्चे की सही  से देखभाल कर  सके|

अंतिम शब्द

इस प्रकार से हमने जाना कि Janani Suraksha Yojana 2022 आज के समय में महिलाओं के लिए बेहतर योजना साबित हो रही है जिसके माध्यम से महिलाएं अपना और अपने बच्चे का उचित देखभाल कर सकती हैं और किसी भी परेशानी के आने पर आंगनबाड़ी  या सामाजिक कार्यकर्ताओं को उचित जानकारी देते हुए आगे बढ़ सकती हैं| 

जब तक महिलाएं जागरूक नहीं होंगी, तब तक वे अपना सही तरीके से विकास नहीं कर पाएंगी|  महिलाओं के विकास के साथ ही साथ  गर्भस्थ शिशु का विकास होना भी जरूरी माना गया है ऐसे में बहुत आवश्यक है कि महिलाएं आगे आते हुए इस बेहतरीन योजना, जननी सुरक्षा योजना का लाभ लें और  स्वस्थ शिशु को जन्म दे|

 उम्मीद करते हैं आपको हमारा ये लेख पसंद आएगा,  इसे अंत तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद|

Filed Under: Government Schemes

Primary Sidebar

Recent Posts

  • SSA Gujarat Check Attendance Online: Aadhaar Dise, Update Teacher Profile & App Download 2023
  • UDISE+ Registration & School Login @ udiseplus.gov.in 2023
  • Best Free Online Courses With Certificates: NPTEL Swayam List of Online Courses 2023
  • {Apply Online 2023} NMMS Scholarship: Eligibility & Status Check
  • MP Shiksha Portal: Scholarship Status, मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल 2023
  • AP EWS Certificate Status Check: Online Application, Eligibility, Renewal & Validity 2023
  • Latest MP Education Portal News @ educationportal.mp.gov.in 2023

Copyright © 2024 PinMyPic

  • About us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Sitemap